जगदलपुर : कल तोकापाल जनपद कार्यालय के सभाकक्ष में आश्रम-छात्रावास के चयन समिति की बैठक का आयोजित किया था जिसमे बतौर मुख्यातिथि के रुप में च...
जगदलपुर : कल तोकापाल जनपद कार्यालय के सभाकक्ष में आश्रम-छात्रावास के चयन समिति की बैठक का आयोजित किया था जिसमे बतौर मुख्यातिथि के रुप में चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम साहित तोकापाल,दरभा एवं बास्तानार ब्लॉक के समस्त छात्रावास अधीक्षक-अधीक्षिकाएँ उपस्थित हुए।
विधायक राजमन बेंजाम ने छात्रावास अधीक्षक व अधिक्षिकाओं को कहा कि आश्रम छात्रावास में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं के जीवन में उनके परिजनों के बाद आप सब का महत्वपूर्ण स्थान होता है। छात्रावासों में रहकर पढ़ने वाले बच्चे बहुत ही होनहार होते है। छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देते हुए उन्हें पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में भी ध्यान दें।
इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष दरभा अनत कश्यप,जनपद सदस्य तुला राम कश्यप,जनपद सदस्य दुला कवासी,सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग,विधायक प्रतिनिधि तोकापाल गणेश कावड़े,विधायक प्रतिनिधि दरभा बलिराम कश्यप,विधायक प्रतिनिधि बास्तानार बेड़ता पोयाम,राजीव युवा मितान विधानसभा समन्वयक रीका कर्मा एवं समस्त अधिक्षक-अधिक्षिकाएं उपस्थित रहे।





No comments