Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

आदिम जाति सेवा सहकारी मर्यादित समिति के आमसभा में शामिल हुए चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम...

यह भी पढ़ें -

बीजेपी के नेता झूट बोलकर भ्रम फैलाने में अव्वल -: बेंजाम। जगदलपुर : आज चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम लोहंडीगुड़ा विकास...

बीजेपी के नेता झूट बोलकर भ्रम फैलाने में अव्वल -: बेंजाम।
जगदलपुर : आज चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम लोहंडीगुड़ा विकासखण्ड के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित द्वारा आयोजित आमसभा में शामिल हुए और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।

विधायक राजमन बेंजाम ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं भी एक किसान का बेटा होने के नाते किसानों का दर्द समझता हूं,भुपेश सरकार किसानों की एक भी दाना बेकार नही जाने देगी किसान भाईयों की मेहनत से कमाई हुई धान की खरीदी करेगी। इस वर्ष हमारी सरकार ने 2600 प्रति क्वि. रुपये में धान खरीदी की है आने वाले समय में हमारी सरकार 2800 प्रति क्वि.रुपये में खरीदेगी।

बीजेपी के नेता आज धान खरीदी के लिए केंद्र सरकार पैसा दे रही है कहकर किसानों के बीच भ्रम फैला रहे है। किसानों का धान को समर्थन मुख्य में खरीदने पर भी इनको परेशानी होती है।

और कहा कि किसानों के हित में काम करने वाली सरकार है तो केवल भुपेश बघेल जी की सरकार है जो सीधे किसानों तक पैसा पहुचानें का काम कर रही है। केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा वापस मांग कर किसानों को अपमान कर रहे है।

इस दौरान अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा लछमण पटेल,बलराम मांझी,संतोष कश्यप,टंकेश्वर भारद्वाज,घनश्याम खापर्डे,भालू बघेल,सुकालू राम,पीलू राम,बावड़ा, बोला एवं अन्य किसान बन्धु उपस्थित रहे।

No comments