Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

लोहंडीगुड़ा में मुख्यमंत्री निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम संपन्न

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर :  विकास खंड लोहण्डीगुड़ा के विभिन्न संस्थाओं में अध्ययनरत बलिकाओं को सांसद बस्तर दीपक बैज के कर कमलों से मुख्यमंत्री निःशुल्क सायकल...

जगदलपुर : विकास खंड लोहण्डीगुड़ा के विभिन्न संस्थाओं में अध्ययनरत बलिकाओं को सांसद बस्तर दीपक बैज के कर कमलों से मुख्यमंत्री निःशुल्क सायकल वितरण किया गया.



आज दिनांक 19 जून 2023 को स्वामी आत्मानन्द अँग्रेजी विद्यालय उसरीबेड़ा में 19 नग, बालक उमावि लोहंडीगुड़ा 25 नग, कन्या उमावि लोहंडीगुड़ा 18 नग, हाई स्कूल चित्रकोट 63 नग, कुल 125 सायकल का वितरण किया गया.
कार्यक्रम में सांसद बस्तर दीपक बैज ने बच्चों को संबोधित कर कहा कि बालिकाओं को शिक्षा से जुड़े रखे जाने हेतु छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना प्रभावी रूप से क्रियान्वित की जा रही है. बालिकाओं की शिक्षा का स्तर, गुणवत्ता में आशातीत वृद्धि हुई है. शिक्षा से ही बालिका का भविष्य सुरक्षित व उज्ज्वल हो सकता है. समाज के विकास में नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान है, निश्चित ही पढ़ी लिखी नारी रौशनी है घर की.
कार्यक्रम में महेश कश्यप जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष योगेश बैज, ज़िला सदस्य श्रीमती मालती बैज जनप्रतिनिधिगण, पालकगण उपस्थित रहे.

विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने उपस्थित जनप्रतिनिधि गणों एवं पालक गणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि गणों के सहयोग से ही शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा दी जा सकती है और पालक गण नियमित अपने बच्चों को स्कूल भेजने हेतु कटिबद्ध रहे तभी एक शिक्षित समाज की कल्पना की जा सकती है.

कार्यक्रम में सहायक खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कश्यप विकासखंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचक ठाकुर एवं समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित हुए.

No comments