Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

धर्म सम्राट करपात्री महाराज के प्राकट्य दिवस पर किया गया संगोष्ठी का आयोजन

यह भी पढ़ें -

• सनातन धर्म जागरण के लिए देशभर में लंबी यात्राएं की • गोवर्धन मठ पूरी और प्रांतीय पीठ परिषद के आव्हान पर बस्तर संभाग आदित्यवाहनी-आनंदवाहनी ...

• सनातन धर्म जागरण के लिए देशभर में लंबी यात्राएं की

• गोवर्धन मठ पूरी और प्रांतीय पीठ परिषद के आव्हान पर बस्तर संभाग आदित्यवाहनी-आनंदवाहनी के नेतृत्व में धार्मिक आयोजन

• मंदिर मठ में धर्म की जय,अधर्म का नाश का जयघोष करपात्री की देन : रोमितराज 


 

जगदलपुर : सनातन धर्म ध्वज संवाहक गौरक्षा आंदोलन के प्रेरणा  स्रोत आध्यात्मिक क्रांतिकारी महान विभूति धर्म सम्राट  स्वामी  स्वामी  करपात्री जी का प्राकट्य महोत्सव गोवर्धन मठ से सम्भन्ध पीठ परिषद रायपुर प्रांतीय आवाहन पर गुरूवार को बस्तर संभाग आदित्यवाहनी-आनंदवाहनी के तत्वाधान में बस्तर अंचल के सनातनी जनों ने शहर के बालाजी वार्ड स्थित सीताराम शिवालय मंदिर में धार्मिक आयोजन कर स्वामी करपात्री महाराज के जीवन पर संगोष्ठी किया गया। स्वामी श्री करपात्री जी महाराज के उपस्थिति में इसका प्राण प्रतिष्ठा हुआ। प्राकट्य महोत्सव कार्यक्रम में पंडित आचार्य रोमित राज त्रिपाठी द्वारा सर्वप्रथम करपात्री जी के चित्र पर विधिविधान और मंत्रोच्चार के बीच  पूजा अर्चना  किया गया। आचार्य पंडित रोमित राज त्रिपाठी द्वारा स्वामी करपात्री जी के जीवन और भारत मे उनके सनातन धर्म के लिए किए गए महान कार्य ग्रंथ रचनाएं  व्याख्यान के माध्यम से उपस्थित जनों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया आज हमे जो मंदिरों मठ में धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो जय घोष सुनने को मिलता है, उसकी रचना स्वामी श्री करपात्री महाराज ने किया। सनातन धर्म जागरण के लिए उन्होंने लंबी यात्राएं की गौ रक्षा आंदोलन, रामराज परिषद का गठन किया। गौ रक्षा के लिए उन्होंने पूरे देश में जन जागरण का कार्य किया।  गौरक्षा के लिए उन्होंने 1966 में पूरे देश साधु संतों को  एकजुट कर  दिल्ली में बहुत बड़ा आंदोलन किया था। जिसे आज भी लोग देश के प्रमुख आंदोलन में स्मरण करते हैं। स्वामी जी द्वारा सनातन धर्म की रक्षा के लिए अनेक कार्य किए गए। 




व्याख्यान के बाद उपस्थित जनों ने करपात्री जी के स्मरण कर दो  मिनट का मौन धारण कर याद किया। उपस्थित सनातनियो ने  श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्री राम जय राम जय जय राम का भजन किया। ततपश्चात सभी ने  प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आचार्य पंडित रोहित राज त्रिपाठी, अनिल सामंत, योगेश शुक्ला, मनोज पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, अभय दीक्षित, योगेश ठाकुर,अनिरुद्ध मिश्र,किरण शुक्ला,  मृदुल मलिक,  उदय दुबे,  सिमरन घोष,  शिव चाडक,  गुड्डू तिवारी, गुप्तेश्वर सोनी, अमर झा,  सूर्य भूषण सिंह, राकेश त्रिपाठी शुक्ला,गीता शुक्ला,बसंती सामंत, शतरूपा मिश्रा, शिखा घोष, बबली शुक्ला  अलका सेगर, माया तिवारी  हेमलता नामदेव  चंद्रलेखा बाजपेई  अहिल्या मिश्रा  अन्नू तिवारी   व अन्य मात्रशक्तियों  उपस्थित थी।

No comments