जगदलपुर :- (विमलेंदु शेखर झा) :- भाजपा कार्यालय मे भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने किया पत्र वार्ता, कहा झूठी कांग्रेस...
- Advertisement -
![]()
जगदलपुर :- (विमलेंदु शेखर झा) :- भाजपा कार्यालय मे भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने किया पत्र वार्ता, कहा झूठी कांग्रेस सरकार जनता को जवाब देने की हिम्मत दिखाये।
भारतीय जनता पार्टी नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस पर सीधा प्रहार करते हुये कहा है कि कांग्रेस सरकार अपने कुशासन व भ्रष्टाचार के कारण छत्तीसगढ़ की जागरूक जनता को जवाब देने से भाग रही है।
पौने पांच साल में छत्तीसगढ़ को रसातल में ढकेलने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार हिम्मत दिखाकर जनता के सवालों का सामना करे।
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुये भाजपा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा कांग्रेस के कुशासन के विरुद्ध शंखनाद है।
छत्तीसगढ़ का निर्माण भाजपा ने किया है और 15 साल के अनवरत अपने शासन में भाजपा ने छत्तीसगढ़ को विकास की ऊँचाईयों पर पहुंचाया। कांग्रेस ने अपने शासन में प्रदेश को गर्त में ढकेलने का काम किया। जनता से झूठ बोलने वाली कांग्रेस की झूठी व भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का मन राज्य की जनता ने बना लिया है। आसन्न विधानसभा में भाजपा पुनः प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
No comments