जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा ) : आज दिनांक 14/09/2023 को हिंदी दिवस के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया सर्व प्रथम मुख्य अतिथि श्री...
- Advertisement -
![]()
जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा ) : आज दिनांक 14/09/2023 को हिंदी दिवस के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया सर्व प्रथम मुख्य अतिथि श्री
शिव सागर त्रिपाठी जी एवम शिक्षको द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन, एवम पुष्प अर्जन किया गया।
ततपश्चात कहानी कविता गीत,नाटक डांस हिंदी के उत्तरोत्तर विकास को दर्शाते हुये, कार्यक्रम किया गया जिससे हिंदी के महत्व छात्रों में और प्रगाढ़ हुआ, करुणा बेंजामिन एवम छात्राओं द्वारा सुमधुर गायन किया गया महिमा नाग द्वारा भाषण प्रभाव शाली रहा,
कु छाया सेठिया एवम धनुषधारी समूह द्वारा पहनावा नही मुदु भाषा जरूरी पर नाटक कर हिंदी दिवस पर समा बांध दिया कार्यक्रम के अंत में
मुख्य अथिति का सम्मान
प्रचार्य महोदयाजी श्री मती विनीता बेंजामिन द्वारा श्री फल कलम प्रदान कर किया गया।
मुख्य अथिति त्रिपाठी जी
द्वारा हिंदी के महत्व को विस्तार पूर्वक बताते हुये इसे आम जन का भाषा बताया प्रचार्य महोदयाजी द्वारा हिंदी को अधिकाधिक अपनाने पर जोर दिया गया, अंत मे बारहवीं की छात्राओं द्वारा हिंदी तेरी जय हो विजय हो पर आर्कषक नृत्य किया गया। इस कार्यक्रम के निर्देशक व्यख्याता अनिल शुक्ला,आशा रानी पटनायक थे,इसमें किरण चौहान सतपाल शर्मा,अभिराम पटेल, अंजू रावटे, भारती नामदेव, गीता मुर्ति नीतू शर्मा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कु
मोहिनी मिश्रा कक्षा 12वीं ने किया अंत में कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें श्री शिव सागर त्रिपाठी, अनिल शुक्ला आशा रानी पटनायक, किरण चौहान महिमा नाग, हर्षा , करुणा बेंजामिन ने भाग लिया जो अत्यंत सफल रहा।यह जानकारी प्रचार्य श्रीमती विनीता बेंजामिन ने दी है।
No comments