दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय हैं। माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज गुमलनार गांव से 15 नक्सलियों क...
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय हैं। माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज गुमलनार गांव से 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही एक IED भी बरामद हुई। इस कार्रवाई को DRG बस्तर और गीदम थाना पुलिस ने अंजाम दिया।
![]() |
दंतेवाड़ा में गिरागलफ्तार नक्सल संगठन सदस्य |
बीते सोमवार को भी बीजापुर में पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस थाना तर्रेम क्षेत्र में पेददागेलुर, चिन्नागेलुर, और गुण्डम की ओर डीआरजी बीजापुर एवं थाना तर्रेम का संयुक्त बल गश्त और सर्चिंग पर निकला था। इस दौरान पेददागेलुर से दो माओवादी पकड़े गए थे, जिन पर एक-एक लाख का इनाम था।
गिरफ्तार माओवादी 8 फरवरी 2024 को गुण्डम के जंगल में एसटीएफ और केरिपु पार्टी पर फायरिंग की घटना में शामिल थे, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हुई थी। इसके अलावा, एक अन्य माओवादी मिलिशिया सदस्य अशोक कोरसा को भी गिरफ्तार किया गया है।
No comments