रायपुर: देश भर के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी प्रचंड गर्मीं का प्रकोप जारी है। नौतपे के साथ हर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है। कल छत्तीसगढ़ प्रदेश ...
रायपुर: देश भर के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी प्रचंड गर्मीं का प्रकोप जारी है। नौतपे के साथ हर दिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है। कल छत्तीसगढ़ प्रदेश में पिछले दस सालों का गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया। प्रदेश भर में औसत तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्यतः अधिकतम 45 डिग्री के आसपास ही रहता था।
![]() |
| गर्मी ने तोड़ा दस सालों का रिकॉर्ड। |
मौसम विभाग के अनुसार, 31 मई, 2024 तक ग्रीष्म लहर तथा उष्ण की स्थिति बने रहने की संभावना है। बस्तर संभाग के जिलों में आज गरज चमक के साथ वज्रपात होने व आंधी चलने की भी संभावना है। विभाग ने आगामी दो दिनों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में किसी विशेष बदलाव की संभावना नहीं जताई है, हालांकि इसके बाद तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
![]() |
| गर्मी का कहर, सार्वजनिक स्थलों पर पसरा सन्नाटा। |
इस भीषण गर्मी के चलते लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी है।
.jpeg)
.jpeg)

No comments