Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


बस्तर पुलिस ने दुष्कर्म और लूटपाट के आरोपी को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: बस्तर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है, जिसमें एक 35 वर्षीय व्यक्ति को दुष्कर्म और लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।...

जगदलपुर: बस्तर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है, जिसमें एक 35 वर्षीय व्यक्ति को दुष्कर्म और लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने और 2000 रुपये की लूटपाट करने के मामले में, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही संदिग्ध को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा, के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री योगेश देवांगन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली सुरेश कुमार जागड़े के नेतृत्व में टीम गठित कर, आरोपी पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 06 घंटे के भीतर आरोपी अनिल नाग का पता तलाश कर, हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। जिनके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। 


• प्रकरण में प्रमुखता से सहायता करने वालों में प्रमुख हैं: 

- निरीक्षक सुरेश कुमार


- सहा.उपनिरी. लकेश्वर नाग, पुरूषोत्तम नायक


- प्र. आर. - अनिल कन्नौजे, चंद्र मंडावी


- सहा. निरी. - लोकेश्वर नाग, पुरूषोत्तम नायक

No comments