Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

पुरी के शंकराचार्य ने भाजपा की अदूरदर्शिता को ठहराया यूपी में सपा-कांग्रेस की जीत का कारण

यह भी पढ़ें -

राजनीति :  गोवर्धनमठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने भाजपा की अदूरदर्शिता को उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस की विजय...

राजनीति : गोवर्धनमठ पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने भाजपा की अदूरदर्शिता को उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस की विजय का मुख्य कारण बताया है। शनिवार को झूंसी के शिवगंगा आश्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शंकराचार्य ने कहा कि सपा की जीत जातिगत समीकरण को ठीक बैठाने के कारण हुई, जबकि भाजपा ने विकास के मुद्दे पर जोर दिया।

शंकराचार्य ने केंद्र में बनने वाली गठबंधन सरकार को लेकर कहा कि तोड़फोड़ और खरीद-फरोख्त का खेल तो चलता रहेगा, लेकिन पहले जैसी छाती की चौड़ाई और वाणी की ओजस्विता अब नहीं रहेगी। उन्होंने आगाह किया कि कहीं बीच में कोई घटना भी घट सकती है और नेताओं को व्यासपीठ को समझने का प्रयास करना चाहिए, उसे अपने अधीन करने का नहीं।


मौजूदा समय में भाजपा को मिले जनादेश के बावजूद मोदी और योगी को संभलने की आवश्यकता पर जोर देते हुए शंकराचार्य ने कहा कि उनके अहंकार के कारण ही यह स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भाजपा के नेता अब भी नहीं संभले, तो उनका अहंकार उन्हें और नीचे गिरा देगा। शंकराचार्य का यह बयान भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी माना जा रहा है, जिसमें उन्होंने संतों की वाणी की महत्ता को भी रेखांकित किया।


पुरी शंकराचार्य 14 जून तक शिवगंगा आश्रम में प्रवास करेंगे, जहाँ वे संतों और अनुयायियों के साथ समय बिताएंगे और धार्मिक प्रवचनों का आयोजन करेंगे।




No comments