Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

दरभा ब्लॉक के कामानार गांव में समर कैंप का सफल आयोजन: बच्चों ने की पेंटिंग, ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर :  दरभा ब्लॉक के कामानार गांव में चेतना चाइल्ड एंड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 1 जून से 15 जून तक आयोजित समर कैंप ने बच्चों के उत्स...

जगदलपुर : दरभा ब्लॉक के कामानार गांव में चेतना चाइल्ड एंड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 1 जून से 15 जून तक आयोजित समर कैंप ने बच्चों के उत्साह और रचनात्मकता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इस कैंप में मंगनार, नेगानर और लेंड्रा गांवों के लगभग 160 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और अनेक गतिविधियों में हिस्सा लिया।



समर कैंप के दौरान बच्चों को किताबी पढ़ाई से हटकर विभिन्न कौशल और रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रखा गया। बच्चों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण पेड़ों पर पेंटिंग करना था। ग्राम कामानार से कांगेर वेली के मुख्य द्वार तक NH 30 के सभी पेड़ों पर बच्चों ने अलग-अलग पेंटिंग्स बनाईं। इस अनूठी गतिविधि के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।



संस्था की कोऑर्डिनेटर हेमवती कश्यप और मंगली नाग ने बताया कि पेड़ों पर पेंटिंग करने का उद्देश्य पर्यावरण को सुरक्षित रखना था। पेड़ों पर पेंट करने से वे कीड़ों से सुरक्षित रहते हैं, जिससे उनकी उम्र बढ़ जाती है। इसके साथ ही, पेड़ों पर पेंटिंग करने से रात में गुजरने वाले वाहनों को पेड़ स्पष्ट दिखते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है।




समर कैंप में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त रखने की शपथ भी ली। इस अवसर पर बच्चों को यह भी सिखाया गया कि छोटे-छोटे प्रयासों से हम अपने पर्यावरण की सुरक्षा कर सकते हैं। 



समर कैंप के माध्यम से बच्चों को न केवल मनोरंजन और सीखने का मौका मिला, बल्कि उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भी समझा। इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारियों का विकास करती हैं और उन्हें बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं।

No comments