रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट विस्तार फिलहाल टल गई है। इस बीच, मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार सौंपा गय...
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट विस्तार फिलहाल टल गई है। इस बीच, मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया है। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने गुरुवार की देर रात इस संबंध में अधिसूचना जारी की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इंटरनेट मीडिया पर केदार कश्यप को बधाई दी और लिखा, "मंत्रिमंडल के मेरे साथी केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता के वर्तमान दायित्वों के साथ संसदीय कार्य विभाग का प्रभार मिलने पर बहुत-बहुत बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।"
सूत्रों के अनुसार, साय की कैबिनेट में अभी दो विधायकों में से एक नए और एक पुराने चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है। मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है, जिसके बाद मुख्यमंत्री साय अपने कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। संभावित नए मंत्रियों में राजेश मूणत, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, भावना बोहरा और गजेंद्र यादव के नाम शामिल हैं।
यह देखना दिलचस्प होगा कि साय की कैबिनेट में कौन-कौन से नए चेहरे शामिल होते हैं और उनका क्या योगदान रहेगा। फिलहाल, केदार कश्यप को नए जिम्मेदारियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
No comments