Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जन अधिकार मोर्चा ने आज अनुकूल देव वार्ड के प्राथमिक विद्यालय में वृक्षारोपण अभियान चलाया

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर :  आज जन अधिकार मोर्चा ने अनुकूल देव वार्ड के प्राथमिक विद्यालय के परिसर में पौधे लगाकर वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्...

जगदलपुर : आज जन अधिकार मोर्चा ने अनुकूल देव वार्ड के प्राथमिक विद्यालय के परिसर में पौधे लगाकर वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के अंतर्गत आम और जामुन के पौधे लगाए गए ताकि भविष्य में बच्चों को छाया और फल दोनों मिलें।



यह अभियान जन अधिकार मोर्चा के द्वारा पूरे मानसून सीजन में चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत फलदार पौधे पूरे जगदलपुर में प्रत्येक वार्ड और गांव में लगाए जाएंगे। 



इस अभियान में जन अधिकार मोर्चा विभिन्न प्रकार के पौधे लगाएगा इस अभियान को चलाने का संकल्प जन अधिकार मोर्चा ने गर्मी के मौसम में लिया था। जब भीषण गर्मी पड़ रही थी, क्योंकि तापमान को अगर नियंत्रित नहीं किया गया तो भविष्य बहुत अंधकारमय होगा और तापमान को नियंत्रण में करने का एक ही बेहतर उपाय है और वह है वृक्षारोपण। 



वृक्षारोपण अभियान में प्रदेश प्रभारी कर्मवीर सिंह जादौन, प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद्रिका सिंह ,जिला संयोजक रवि तिवारी, जिला सचिव अशोक जायसवाल, गोलू व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।


No comments