जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सिंधी समाज के लिए एक गर्व का क्षण आया जब श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी को छत्तीसगढ़ स...
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सिंधी समाज के लिए एक गर्व का क्षण आया जब श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी को छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत प्रदेश कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया गया। इस महत्वपूर्ण पद पर उनके चयन के बाद सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों और समाज के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
मनीष मूलचंदानी ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी और सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार माना। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे प्रदेश स्तर पर सिंधी पंचायत के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
सिंधी समाज के लिए मनीष मूलचंदानी का यह चयन उनकी सामुदायिक सेवा, नेतृत्व कौशल और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। समाज के लोग आशा व्यक्त कर रहे हैं कि उनके नेतृत्व में सिंधी समाज और अधिक संगठित और सशक्त बनेगा।
No comments