जगदलपुर: बस्तर वन मंडल ने एक पेड़ मां के नाम' योजना के तहत शहर के कोर्ट तिराहा से बोधघाट चौक तक विशेष प्रजातियों के पौधे लगाए हैं। इस अ...
जगदलपुर: बस्तर वन मंडल ने एक पेड़ मां के नाम' योजना के तहत शहर के कोर्ट तिराहा से बोधघाट चौक तक विशेष प्रजातियों के पौधे लगाए हैं। इस अभियान का उद्देश्य शहर के सौंदर्य को निखारना और पर्यावरणीय संतुलन को बढ़ावा देना है।
![]() |
बोधघाट चौक के पास वृक्षारोपण |
वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर लगाए गए इन पौधों की ऊंचाई लगभग 8 फीट है। इन बड़े पौधों के रोपण से उनकी जीवित क्षमता में वृद्धि होती है और पुष्पन अच्छे एवं समय पर होता है। यह नवीन पद्धति वर्तमान में काफी चलन में है।
वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत जैकरेंडा, कचनार, गुलमोहर, अमलताश, नीम, सुल्तान चंपा आदि पौधे लगाए गए हैं। ये सभी पेड़ शहर के सौंदर्य को निखारने और भविष्य में ध्वनि एवं वायु प्रदूषण को संतुलित करने में सहायक होंगे।
इस अभियान में पर्यावरण मित्र संपत झा ने बल्ली, खाद और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स उपलब्ध करवाए, जबकि ट्री गार्ड का योगदान प्रकाश हार्डवेयर के रूपेश जैन ने दिया। इंद्रावती बचाओ अभियान के किशोर पारेख, अप्रतिम झा, सुनील खेडुलकर, दशरथ कश्यप एवं अन्य सदस्यों ने भी इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस दौरान वनपरिक्षेत्र अधिकारी देवेन्द्र वर्मा समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अभियान से जगदलपुर शहर में हरियाली बढ़ेगी और पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।
No comments