Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

छत्तीसगढ़ में पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण का आदेश जारी

यह भी पढ़ें -

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। गृह (पुलिस) विभाग मंत...

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा (SPS) के कई अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं:



1. डॉ. लाल उमेद सिंह (IPS-2011) को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा नियुक्त किया गया है।


2. श्री राजेश अग्रवाल (IPS-2012) को सेनानी, 11वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जांजगीर-चांपा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज नियुक्त किया गया है।


3. श्री प्रफुल्ल ठाकुर (SPS) को पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा से स्थानांतरित कर सेनानी, 4थी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल माना-कैम्प, रायपुर नियुक्त किया गया है।



यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है और आगामी आदेश तक मान्य रहेगा।  

No comments