Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भाजपा नेताओं ने भादम बाजार में ग्राम देवता का किया पूजन

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर :  लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मांदर में हर साल की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक "भादम बाजार" का आयोजन धूमधाम से किया गया।...

Slide 1
Slide 2
Slide 3

जगदलपुर : लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मांदर में हर साल की तरह इस वर्ष भी पारंपरिक "भादम बाजार" का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रमुख नेताओं ने ग्राम देवता माता कंकालीन का दर्शन कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।



भाजपा नेता और पूर्व जनपद अध्यक्ष चंद्रभान कश्यप (बबलू) ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर ग्रामवासियों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। उनके साथ भाजपा मण्डल महामंत्री सूदन ठाकुर और भाजपा युवा नेता विनय मौर्य ने भी पूजा में हिस्सा लिया। स्थानीय नेताओं में भागीरथी यादव, भरत कश्यप और निरंजन बघेल की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने ग्राम की समृद्धि और शांति के लिए देवता से प्रार्थना की।



भादम बाजार, जो वर्षों से इस क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान रहा है, में हर साल बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग शामिल होते हैं। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ बाजार में स्थानीय उत्पादों की बिक्री और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। 

Slide 1
Slide 2

No comments