Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


शासकीय विद्यालय बड़ेमोरठपाल में मनाया गया राष्ट्रीय हिंदी दिवस

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर :  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेमोरठपाल में राष्ट्रीय हिंदी दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिंदी भाषा क...

जगदलपुर : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेमोरठपाल में राष्ट्रीय हिंदी दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिंदी भाषा की महत्ता पर विशेष रूप से चर्चा की गई और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।



कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के हिंदी विषय के शिक्षक श्री अनूप कुमार कुर्रे के भाषण से हुई, जिन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "हिंदी हमारी राजकीय भाषा होने के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण और वैज्ञानिक भाषा है। यह भाषा हमें न केवल एकजुट करती है, बल्कि हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का प्रतीक भी है।"



इस विशेष अवसर पर छात्रों ने भाषण, गीत और नाटक के माध्यम से हिंदी भाषा की सुंदरता और उसकी विरासत को प्रस्तुत किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री भुवनेश्वर नाथ ने अपने संबोधन में कहा, "हमें प्रतिदिन अपने जीवन में हिंदी भाषा का प्रयोग करना चाहिए और इसे विश्व मंच पर प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।"


वरिष्ठ शिक्षिका सुश्री यास्मीन बानो ने हिंदी दिवस पर एक भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की, जिसे बच्चों और उपस्थित शिक्षकों ने खूब सराहा। गणित शिक्षक श्री अमित चित्रवंशी ने अपने संबोधन में कहा, "हिंदी वह माध्यम है जिसके द्वारा हम अन्य भाषाओं और विषयों को आसानी से समझ सकते हैं। चाहे गणित हो या अन्य कोई विषय, हिंदी हमें ज्ञान प्राप्ति में सहायक होती है।"



कार्यक्रम के दौरान विनय सिंधे ने यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की कि हिंदी न केवल भारत में, बल्कि अमेरिका, नाइजीरिया, चीन जैसे कई देशों में भी बोली जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें हिंदी को और अधिक बढ़ावा देना चाहिए ताकि यह पूरी दुनिया में फैल सके और अपनी पहचान को और सशक्त बना सके।


कार्यक्रम का समापन छात्रों और शिक्षकों के उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ हुआ, जिसमें सभी ने हिंदी के प्रति अपनी निष्ठा और प्रेम प्रकट किया। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया और हिंदी भाषा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।


No comments