Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

सुकमा: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख का ईनामी नक्सली ढेर, हथियार और बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद

यह भी पढ़ें -

सुकमा : जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के पामलूर गांव के जंगल-पहाड़ी में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख के ईनामी नक्सली पोट्टा...

सुकमा : जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के पामलूर गांव के जंगल-पहाड़ी में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख के ईनामी नक्सली पोट्टाम लोकेश को मार गिराया गया। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक हथियार और भारी मात्रा में नक्सली सामाग्री भी बरामद की। यह अभियान सुकमा पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान के तहत चलाया गया था, जिसमें डीआरजी, बस्तर फाइटर, 206 और 208 कोबरा बटालियन, 131 और 212 सीआरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल थी।


मुठभेड़ का घटनाक्रम :

7 अक्टूबर 2024 की शाम को सुरक्षाबल पामलूर के जंगल-पहाड़ी में सर्च ऑपरेशन कर रहे थे, तभी नक्सलियों ने उन पर घात लगाकर हमला किया। नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब 25-30 मिनट तक चली इस मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग खड़े हुए। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से नक्सली पोट्टाम लोकेश का शव बरामद किया।


बरामद सामग्री :

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने एक पिस्टल, चार जिंदा राउंड, नक्सली वर्दी, जिलेटिन रॉड, डेटोनेटर, रेडियो, नक्सल साहित्य और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की।


नक्सली की पहचान :

मारे गए नक्सली की पहचान पोट्टाम लोकेश के रूप में की गई, जो किस्टाराम एरिया कमेटी का सक्रिय सदस्य और 5 लाख का इनामी था। पोट्टाम वर्ष 2011 से नक्सली संगठन में सक्रिय था और उसने कई गंभीर नक्सली घटनाओं में भाग लिया था। उसकी पत्नी कट्टम बंजनी भी नक्सली संगठन में सक्रिय है।


लोकेश पर दर्ज संगीन मामले :

मारे गए नक्सली पोट्टाम लोकेश के खिलाफ पुलिस थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें पुलिस पर हमले और आम नागरिकों की हत्या जैसी घटनाएं शामिल थीं।


सुरक्षाबलों द्वारा नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेगा, और नक्सलियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी।


No comments