Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बस्तर सांसद ने सपरिवार किए गुप्तेश्वर महादेव के दर्शन, कोरापुट में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर ( विमलेन्दु शेखर झा ) - : ​ बस्तर सांसद ने आज अपने उड़ीसा प्रवास के दौरान सपरिवार प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंच...

जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) -: ​ बस्तर सांसद ने आज अपने उड़ीसा प्रवास के दौरान सपरिवार प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना की।

 शबरी नदी के पावन तट पर स्थित इस गुफा मंदिर का संबंध रामायण काल से माना जाता है। जनश्रुतियों के अनुसार,प्रभु श्री राम ने अपने वनवास काल के दौरान इस दंडकारण्य क्षेत्र में प्रवास किया था और इसी स्थान पर महादेव की गुप्त आराधना की थी। 


सांसद महोदय ने इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल पर क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ​इसके पश्चात,सांसद महेश कश्यप कोरापुट जिले में आयोजित  हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए

​इस गरिमामयी आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments