Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

वृद्ध दम्पत्ति को मिला महतारी वंदन का सहारा

यह भी पढ़ें -

  दुर्ग। जिले के दुर्ग विकासखण्ड के पुरई गांव निवासी ढेला बाई यादव और उनके पति शिव प्रसाद यादव, दोनों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। परिवार ...

 


दुर्ग। जिले के दुर्ग विकासखण्ड के पुरई गांव निवासी ढेला बाई यादव और उनके पति शिव प्रसाद यादव, दोनों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। परिवार में और कोई सदस्य नहीं है। जिनसे उन्हें जीविकोपार्जन में अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। 60 वर्ष से अधिक उम्र होने के कारण उन्हें मनरेगा में भी काम नहीं मिल पा रहा था। वृद्धावस्था में पेंशन के लिए भी प्रयास किए गए लेकिन सर्वे सूची में नाम नहीं होने के कारण उन्हें पेंशन नहीं मिल पा रही थी। गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नेहा साहू ने ढेला बाई को जुड़ने की सलाह देते हुए महतारी वंदन योजना का आवेदन भरा। आवेदन स्वीकृत होने पर ढेला बाई यादव को विगत मार्च 2024 से हर माह 1000 रूपए की राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि से उनकी जीविकोपार्जन की मूलभूत जरूरतें पूरी हो रही हैं। ढेला बाई यादव और उनके पति शिव प्रसाद सरकार की इस योजना से काफी खुश हुए है, उन्होंने जीविकोर्पाजन की सहारा  मिल जाने पर इस योजना के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।



No comments