Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


होली के दिन हीट-वेव जैसे रहे हालात, रायपुर में 40 डिग्री तक पहुंचा पारा

यह भी पढ़ें -

रायपुर। प्रदेश में गर्मी का असर मार्च महीने में ही दिखने लगी है। गुरुवार को मौसम विभाग ने 13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट दिया। इसी बीच रायप...


रायपुर। प्रदेश में गर्मी का असर मार्च महीने में ही दिखने लगी है। गुरुवार को मौसम विभाग ने 13 जिलों में हीट वेव का अलर्ट दिया। इसी बीच रायपुर में कल अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन तापमान में 1 से 2 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में आज भी हीट-वेव जैसी स्थिति रहेगी।

वहीं प्रदेश में सबसे कम रात तापमान 15.6 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 16 मार्च के बाद दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की हल्की गिरावट होने की संभावना है। इस समय प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है।

गुरुवार को रायपुर में पारा 40 डिग्री के करीब यानि 39.8 डिग्री रहा यह नॉर्मल तापमान से 5.1 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान भी यहां 23.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो औसत से 4 डिग्री ज्यादा ही है।



No comments