Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


13 से 15 अगस्त तक घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएंगे भाजपा कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें -

रायपुर। भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश के 50 लाख स्थानों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। घरों और प्रतिष्ठानों पर 13-15 अगस्त तक...

रायपुर। भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान में प्रदेश के 50 लाख स्थानों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। घरों और प्रतिष्ठानों पर 13-15 अगस्त तक तिरंगा फहराया जाएगा। लक्ष्य पूरा करने के लिए हरेक बूथ पर पुख्ता तैयारी होगी। मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में इस सिलसिले में बैठक हुई।

इसमें राष्ट्रीय महामंत्री और हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक सुनील बंसल ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ पूरी कार्ययोजना पर चर्चा की। पिछले वर्ष 25 लाख घरों में तिरंगा फहराया गया था। जिला, मंडल और बूथ स्तर पर कार्यशाला में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होगी।

अभियान में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की प्रमुख भूमिका के साथ सभी समाजों की भागीदारी होगी। इसकी सफलता के लिए प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर कार्यशाला होगी। हरेक मंडल में युद्धवीरों, शहीदों, देश सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिक-पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।



No comments