Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बास्तानार मण्डल में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा रैली, तिरंगे के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर ( विमलेन्दु शेखर झा ) :- कुछ दिन पहले बास्तानार मण्डल में पूरे जोश, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मण्डल स्तरीय तिरंगा यात्रा रै...

जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- कुछ दिन पहले बास्तानार मण्डल में पूरे जोश, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मण्डल स्तरीय तिरंगा यात्रा रैली का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में राष्ट्रध्वज तिरंगे का सम्मान करते हुए क्षेत्रवासियों और कार्यकर्ताओं ने एकता, अखंडता और देशप्रेम का अद्भुत परिचय दिया।


इस गौरवशाली यात्रा में विशेष रूप से चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल जी शामिल हुए। उनके नेतृत्व और प्रेरणादायक उपस्थिति ने रैली में एक नया जोश भर दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि "तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे देश की अस्मिता,स्वाभिमान और बलिदान की पहचान है। हमें इसके सम्मान की रक्षा सदैव करनी चाहिए।"


इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बलदेव मण्डावी जी,मण्डल अध्यक्ष श्री सुनील कुहरामी जी,जनपद अध्यक्ष श्रीमती महावती मण्डावी जी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष नारायण ठाकुर जी,एवं जनपद सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। सभी ने रैली में बढ़-चढ़ कर भाग लिया और भारत माता के जयकारों से वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।


रैली में बास्तानार मण्डल के समस्त पदाधिकारीगण,कार्यकर्ता, युवाओं, महिलाओं,नागरिकों एवं गणमान्य जनों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। लोगों ने हाथों में तिरंगा थामे, देशभक्ति गीतों के साथ रैली को ऐतिहासिक बना दिया। यह आयोजन "हर घर तिरंगा" अभियान को भी मजबूती प्रदान करता है, जो आम जनमानस को राष्ट्र के प्रति गर्व और उत्तरदायित्व की भावना से जोड़ता है।


No comments