जगदलपुर ( विमलेन्दु शेखर झा ) : - युवा भारत बस्तर के तत्वावधान में महाविद्यालय लोहंडीगुड़ा में केंद्र द्वारा प्रायोजित प्रमुख योजनाओं के वि...
जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- युवा भारत बस्तर के तत्वावधान में महाविद्यालय लोहंडीगुड़ा में केंद्र द्वारा प्रायोजित प्रमुख योजनाओं के विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों को भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी गई,तथा होने वाले लाभ एंव उपयोगिता के बारे में बताया गया।
इस कार्यशाला में कुछ मुख्य योजनाओं की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को दी गई इस कार्यक्रम में शिक्षक हेमराव खापर्डे योजनाओं के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया, हेमराव खापर्डे ने स्किल इंडिया मिशन द्वारा युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने की बात कही।अगली कड़ी में लोहंडीगुड़ा जनपद उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप ने कहा कि यह योजना मात्र सरकारी कार्यक्रम नही है बल्कि युवा वर्ग के लिए एक सुनहरा अवसर है, इन योजनाओं के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसी कड़ी में गढ़िया पंचायत के युवा सरपंच भरत कश्यप ने कहा की देश की प्रगति में युवाओं की अहम भूमिका रहती हैं। डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, फिट इंडिया मूवमेंट, मेक इन इंडिया जैसी योजनाएँ केवल नीतियाँ नहीं, बल्कि युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी हैं। महाविद्यालय के सोहद्रा दिवान,मधु तारक,सपना राय छात्र-छात्राऐ, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से कार्यशाला में भाग लिया। अंत में आभार व्यक्त प्राचार्य के द्वारा किया गया।



No comments