Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

छत्तीसगढ़ में 26 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला अंतरराज्यीय आरोपी अनिल राय गिरफ्तार, 4 राज्यों में दर्ज हैं 9 केस

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर, 6 अगस्त 2025 :  छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय धोखाधड़ी मामले का खुलासा करते हुए 26 करोड़ ...

Slide 1
Slide 2
Slide 3

जगदलपुर, 6 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की जगदलपुर कोतवाली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय धोखाधड़ी मामले का खुलासा करते हुए 26 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी अनिल राय को गिरफ्तार किया है। आरोपी देश के चार राज्यों — छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश  के कुल 09 थानों में दर्ज धोखाधड़ी मामलों में वांछित था।


गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: अनिल राय
  • पिता का नाम: राजदयाल राय
  • उम्र: 43 वर्ष
  • निवास: अपोलो डीवी सिटी, इंदौर (म.प्र.), स्थायी पता चाणक्यपुरी, औरंगाबाद (महाराष्ट्र)
  • पद: डायरेक्टर — BOLSTER TRADELINK LIMITED (इंदौर/कोलकाता) एवं ORBIT ELECTROMECH INDIA PVT LTD (औरंगाबाद)

मामले का खुलासा ऐसे हुआ: जगदलपुर निवासी कारोबारी मोहित चावड़ा की शिकायत पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार आरोपी ने पिग आयरन (Pig Iron) की डीलिंग के बहाने करीब 64.5 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोप है कि अनिल राय और उसकी कंपनी के पर्चेस मैनेजर राहुल चौहान ने हैदराबाद की एक कंपनी के माध्यम से माल मंगवाया और उसकी रकम खुद हड़प ली।

मामले में IPC की धारा 318(4), 316(2), 3(5) मान्यता प्राप्त न्यास एवं संस्थाएं अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 272/2025 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के निर्देशन में थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने मुखबिर की सूचना पर इंदौर से आरोपी अनिल राय को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी कंपनियों के नाम पर माल मंगवाने और रकम गबन करने की बात स्वीकार की। आरोपी के कब्जे से आईफोन-13 प्रो भी जब्त किया गया है।

आरोपी का धोखाधड़ी का तरीका :
अनिल राय खुद को अपनी कंपनियों का डायरेक्टर बताकर व्यापारियों से माल मंगवाता था, लेकिन भुगतान करने की बजाय, माल किसी अन्य कंपनी को बेचकर रकम खुद रख लेता था। धोखाधड़ी की इस रणनीति से वह लगातार राज्यों की पुलिस से बचता रहा।

देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज धोखाधड़ी के मामले:

राज्य थाना अपराध क्रमांक राशि
छत्तीसगढ़ आमानाका, रायपुर 43/2022 ₹9,33,92,823
छत्तीसगढ़ पुरानी भिलाई, दुर्ग 22/2021 ₹37,37,307
छत्तीसगढ़ पुरानी भिलाई, दुर्ग 344/2021 ₹25,48,300
महाराष्ट्र एमआईडीसी, औरंगाबाद 109/2021 ₹6,78,00,000
महाराष्ट्र सिडको, औरंगाबाद 778/2015 ₹93,63,381
बिहार कोतवाली, पटना 832/2022 ₹3,00,00,000
बिहार बुद्धा कॉलोनी, पटना 217/2020 ₹3,58,00,000
उत्तर प्रदेश बीटा-2, ग्रेटर नोएडा 362/2024 ₹65,63,328
उत्तर प्रदेश तालकटोरा, लखनऊ शिकायत क्रमांक 40015725043249 ₹80,69,765

कुल धोखाधड़ी राशि:26,36,74,904 (छब्बीस करोड़ छत्तीस लाख चौहत्तर हजार नौ सौ चार रुपये)

पुलिस द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका:
इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम देने में कोतवाली निरीक्षक भोला सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक रंगलाल खरे और रोशन चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

फरार है दूसरा आरोपी:
मामले का दूसरा आरोपी और कंपनी का पर्चेस मैनेजर राहुल चौहान अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अन्य राज्यों में और भी मामले दर्ज हो सकते हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। इस गिरफ्तारी को बस्तर पुलिस की एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।


Slide 1
Slide 2

No comments