Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: - मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान के तहत आज जगदलपुर शहर के विभिन्न वार्डों में देशभक्ति और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया ग...

Slide 1
Slide 2
Slide 3

जगदलपुर:- मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान के तहत आज जगदलपुर शहर के विभिन्न वार्डों में देशभक्ति और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डे, भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, पूर्व महापौर सफिरा साहू, पार्षद, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्तागण, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत में तिरंगा यात्रा के महत्व और अभियान के उद्देश्य पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान का मुख्य उद्देश्य हर नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना और आजादी के संघर्ष की याद दिलाना है। उन्होंने बताया कि वर्षों की गुलामी की जंजीरों को तोड़कर, अनगिनत बलिदानों और संघर्षों के बाद भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। यह ध्वज हमारे त्याग, वीरता और एकता का प्रतीक है।

महापौर संजय पाण्डे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा कि हर घर, हर प्रतिष्ठान और शासकीय कार्यालय में तिरंगा फहराना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियां स्वतंत्रता के महत्व को समझ सकें।

उन्होंने कहा आज़ादी का अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से "मोर तिरंगा मोर अभिमान" अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, और तिरंगे के प्रति गौरव की भावना को मज़बूत करना है।


जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व और अशोक चक्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें एकता, शांति और प्रगति की प्रेरणा देता है।

 पश्चिम मंडल ( तिरंगा यात्रा )के प्रभारी श्रीनिवास मिश्रा ने कहा मोर तिरंगा मोर अभिमान केवल एक अभियान नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति प्रेम और सम्मान की अभिव्यक्ति है। इसका उद्देश्य है कि तिरंगा सिर्फ सरकारी भवनों पर नहीं बल्कि हर नागरिक के हृदय मे लहराए।




 एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, सुरेश गुप्ता, पार्षद खगेंद्र ठाकुर, हरीश पारेख, गिरिजा गुप्ता, श्वेता बघेल, आशा साहू, सुधा मिश्रा, रंजीत पांडे, मनोहर दत्त तिवारी, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, शशि नाथ पाठक, अतुल सिम्हा, दिलीप सुंदरानी, बृजेश शर्मा, दशरथ गुप्ता, आशुतोष पॉल, अभय दीक्षित, रोशन झा, विवेक जैन, सूर्य भूषण सिंह, रेखा सिंह, शोभा रानी, गीता नाग, विद्या सिंह, किरण दीवान सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा में सड़कों पर राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजते रहे। लोग हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। मोर तिरंगा मोर अभिमान अभियान ने न केवल शहर में देशभक्ति का माहौल बनाया, बल्कि हर नागरिक के दिल में तिरंगे के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को और मजबूत किया। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।


इन वार्डो में महापौर शामिल हुए

 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, गांधीनगर वार्ड, बलिराम कश्यप वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड, राजेंद्र नगर 

वार्ड, गंगानगर वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड,








Slide 1
Slide 2

No comments