Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

तिरंगा के शान में विविध कार्यक्रम किए गए

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर ( विमलेन्दु शेखर झा ) :- "हर घर तिरंगा"  अभियान के अंतर्गत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विस्थापन के दौरान बलिदान हुए स...

Slide 1
Slide 2
Slide 3

जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- "हर घर तिरंगा" 

अभियान के अंतर्गत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विस्थापन के दौरान बलिदान हुए सभी नागरिकों को नमन करते हुए स्कूली छात्र-छात्राओं को अपने आवास पर तिरंगा ध्वज फहराने के लिए सभी को तिरंगा झंडा वितरित किया गया ..



आज पीएम श्री हाई सेकेंडरी स्कूल लोहंडीगुड़ा पर तिरंगा फहराकर माँ भारती को नमन किए जनपद उपाध्यक्ष श्री डॉ बसंत कश्यप

भाजपा महामंत्री श्री सावेंद्र सेठिया

युवा मोर्चा धनसिंग ठाकुर

स्कूल प्राचार्य श्री अशोक खापर्डे एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।



 तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा, संस्कृति और स्वतंत्रता का प्रतीक है। इसमें समाहित हैं लाखों वीरों की कुर्बानियाँ, जिनकी बदौलत हम आज आज़ाद भारत में साँस ले रहे हैं। इसका केसरिया रंग हमें साहस और बलिदान की याद दिलाता है,सफेद रंग शांति और सच्चाई का प्रतीक है,जबकि हरा रंग समृद्धि और विकास का संदेश देता है।



इस स्वतंत्रता दिवस पर आइए, हम सभी मिलकर इस राष्ट्रध्वज के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को एक नई ऊँचाई दें। अपने घरों, कार्यालयों, दुकानों और दिलों में तिरंगे को गर्व से फहराएँ। इससे न केवल देशभक्ति की भावना जागृत होगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा भी बनेगी।


तिरंगे के साए में हम सब एक हैं – जाति, धर्म, भाषा से परे, सिर्फ़ भारतीय।


#मोर_तिरंगा_मोर_अभिमान_हर_घर_तिरंगा_घर_घर_तिरंगा 🇮🇳

Slide 1
Slide 2

No comments