Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में परंपरागत श्रद्धा व उत्साह के साथ लाया गया गुड़ी का झंडा

यह भी पढ़ें -

भानपुरी:   ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में परंपरागत आस्था, उत्साह और सामूहिक सहयोग के बीच गुड़ी का झंडा लाने की परंपरा बड़े हर्षोल्लास के साथ ...

भानपुरी:  ग्राम पंचायत छापर भानपुरी में परंपरागत आस्था, उत्साह और सामूहिक सहयोग के बीच गुड़ी का झंडा लाने की परंपरा बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। ग्रामवासी करीब 10 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर धूरागांव से जलनी आया गुड़ी फिरता आया पहुंचे और वहाँ से परंपरागत विधि-विधान के साथ झंडा लाने की रस्म पूरी की।


इस अवसर पर ग्रामवासियों ने सामूहिक श्रमदान कर साल (सरगी) के पेड़ से झंडा तैयार किया, जिसे पूरे सम्मान के साथ गाँव तक पैदल यात्रा कर लाया गया। पूरे गाँव में इस दौरान उत्साह, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का वातावरण रहा।


झंडा लाने की इस ऐतिहासिक परंपरा में सरपंच, सिरहा, गुनिया, पटेल, मांझी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सामूहिक रूप से निभाई जाने वाली इस परंपरा ने गाँव में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक बंधन को और अधिक मजबूत किया।

पूर्व सरपंच जीवनाथ मौर्य ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि हमारी आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की जीवंत झलक भी प्रस्तुत करता है, जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी संजोया और निभाया जा रहा है।

यह आयोजन ग्रामवासियों की सांस्कृतिक एकता और सामूहिक सहयोग की मिसाल बनकर सामने आया।

No comments