Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

GST 2.0 पर संभाग स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न, आमजन और व्यापारियों को मिलेगा सीधा लाभ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट जेन GST रिफार्म पर आधारित संभाग स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को प...

जगदलपुर:  भारतीय जनता पार्टी द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं नेक्स्ट जेन GST रिफार्म पर आधारित संभाग स्तरीय कार्यशाला मंगलवार को पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार, टाउन हॉल में आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, व्यापारीगण, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स, बस्तर परिवहन संघ के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।


प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का GST रिफार्म 2.0 एक ऐतिहासिक निर्णय है, जो देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देगा और आम जनता को राहत पहुंचाएगा। उन्होंने बताया कि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में कमी से करोड़ों मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधा लाभ होगा। साथ ही किसानों, व्यापारियों और मेडिकल क्षेत्र को भी व्यापक राहत मिलेगी। उन्होंने कहा – आत्मनिर्भर भारत का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने 140 करोड़ देशवासियों के साथ मिलकर लिया है, जिसे साकार करने की दिशा में GST 2.0 एक बड़ा कदम है।


कार्यशाला में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने विस्तृत प्रस्तुति देते हुए बताया कि यह सुधार ‘वन नेशन, वन टैक्स’ की अवधारणा को और मजबूत करेगा। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्याम सोमानी ने कहा कि इस रिफार्म से किसानों और व्यापारियों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।


इस अवसर पर ऋषि हेमाणी, मनीष मूलचंदानी और मोनिका श्रीधर ने भी विचार रखे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन ने स्वदेशी को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि  हर घर स्वदेशी  घर घर स्वदेशी के संकल्प को साकार करना ही सच्ची राष्ट्रसेवा है।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव और आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय ने किया। आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, विधायक विनायक गोयल, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय, सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, व्यापारीगण और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments