Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

एक पीपल, एक परिवार, एक पुण्य पीपल्स केयर की अनूठी पहल केदार कश्यप

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   पर्यावरण संरक्षण को संस्कृति से जोड़ते हुए पीपल्स केयर सामाजिक संस्था ने ग्राम पंचायत महुपाल बरई में “एक पीपल, एक परिवार, एक पुण्...

जगदलपुर:  पर्यावरण संरक्षण को संस्कृति से जोड़ते हुए पीपल्स केयर सामाजिक संस्था ने ग्राम पंचायत महुपाल बरई में “एक पीपल, एक परिवार, एक पुण्य” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर 121 परिवारों ने सामूहिक रूप से 121 पीपल के पौधे लगाकर हरित भविष्य और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री केदार कश्यप थे। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जनपद अध्यक्ष मोहन कुमार बघेल, जिला पंचायत सदस्य मौर्य, ग्राम सरपंच लता बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


मंत्री केदार कश्यप ने अपने भावपूर्ण संबोधन में कहा आज मैं यहां मंत्री के रूप में नहीं, बल्कि धरती का बेटा बनकर खड़ा हूँ। पीपल केवल एक वृक्ष नहीं, यह हमारी संस्कृति का प्राण है। आपने आज केवल पौधे नहीं लगाए, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन के बीज बोए हैं।


पीपल्स केयर के अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि महुपाल बरई के परिवारों द्वारा लगाए गए 121 पीपल के पौधे भविष्य में “प्राणवायु की फैक्ट्री” साबित होंगे। यह पहल केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का प्रयास भी है।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ हुई। पीपल की पूजा कर सामूहिक पौधारोपण से वातावरण में उत्साह और आस्था दोनों का संगम दिखाई दिया। आयोजन के समापन सत्र में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव किशोर जाधव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुरेश प्रसाद गुप्ता ने किया।

यह आयोजन केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को हरित और सुरक्षित भविष्य सौंपने का सशक्त संदेश बन गया।

No comments