Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

महिलाओं को सशक्त बनाने निरंतर कार्य कर रही भाजपा सरकार : प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:  भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर सोमवार को जगदलपुर पहुँचीं। प्रथम आगमन पर जिला...

जगदलपुर: भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर सोमवार को जगदलपुर पहुँचीं। प्रथम आगमन पर जिला भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक लेकर संगठन को सुदृढ़ करने और महिलाओं को सशक्त भूमिका निभाने का आह्वान किया।


अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों से केन्द्र में भाजपा सरकार महिलाओं के आत्मनिर्भरता व सशक्तिकरण के लिए सतत कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना, जनधन खाता जैसी योजनाओं से करोड़ों महिलाओं को लाभ मिला है। वहीं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना लाखों बहनों के लिए आर्थिक संबल बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें दिन-रात मातृशक्ति को मजबूत करने के लिए कार्यरत हैं और महिला मोर्चा की कार्यकर्तायें कर्मठता व समर्पण से इन योजनाओं को अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुँचाएँ।


बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने भी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने की बात कही। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि बैठक का संचालन लक्ष्मी कश्यप और आभार प्रदर्शन कुसुम परिहार ने किया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments