Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   थाना नगरनार पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामला नगरनार थाना क्ष...

Slide 1
Slide 2
Slide 3

जगदलपुर:  थाना नगरनार पुलिस ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मामला नगरनार थाना क्षेत्र के नेगीगुड़ा का है। पुलिस के अनुसार 5 सितंबर की रात लगभग 10:30 बजे पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी गुप्तो कश्यप (25 वर्ष), पिता लैखन कश्यप, निवासी नेगीगुड़ा, घर में घुस आया और बुरी नीयत से महिला के साथ छेड़छाड़ की। उस समय पीड़िता के परिजन एवं उसका पति गणेश पंडाल कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।


घटना के बाद पीड़िता ने 8 सितंबर को थाना नगरनार में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में अपराध क्रमांक 202/2025 धारा 74, 331(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पतासाजी के बाद आरोपी गुप्तो कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय, जगदलपुर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Slide 1
Slide 2

No comments