Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बाढ़ प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा राहत सामग्री वितरित — विधायक विनायक गोयल की उपस्थिति में हुआ वितरण कार्य

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   लोहण्डीगुड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत चित्रकोट (बहारगुड़ा पारा), पारापुर और मांदर में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को ...

जगदलपुर:  लोहण्डीगुड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत चित्रकोट (बहारगुड़ा पारा), पारापुर और मांदर में हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज शासन के निर्देशानुसार आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर चित्रकोट क्षेत्र के विधायक  विनायक गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे और स्वयं वितरण कार्य में सम्मिलित होकर जनसामान्य की समस्याएं सुनीं।


बाढ़ के कारण कई ग्रामीण परिवारों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। घरों में पानी भर जाने, कृषि भूमि में क्षति, व दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कमी ने आमजन के जीवन को प्रभावित किया। शासन द्वारा तत्काल राहत के रूप में खाद्यान्न सामग्री, कपड़े, कंबल, दवाइयाँ और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं।

विधायक  गोयल ने प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित राहत एवं पुनर्वास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


विधायक गोयल ने यह भी बताया कि प्रशासन द्वारा क्षेत्र का सर्वे कार्य निरंतर जारी है, और जो भी परिवार राहत से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी शीघ्र सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी वास्तविक जरूरतमंद परिवार सहायता से वंचित न रहे।

ग्रामीणों ने विधायक  गोयल व शासन का आभार प्रकट किया और अपेक्षा जताई कि इसी तरह संवेदनशीलता से आगे भी सहायता मिलती रहेगी।

बाढ़ की आपदा के बीच इस त्वरित राहत वितरण कार्यक्रम ने न केवल पीड़ितों को तत्काल सहायता दी, बल्कि शासन की संवेदनशीलता और तत्परता का भी परिचय दिया।


इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पाण्डेय , पूर्व विधायक लच्छुराम कश्यप , जनपद अध्यक्ष श्रीमती पदमा कश्यप, उपाध्यक्ष बसंत कश्यप , जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान कश्यप , मण्डल अध्यक्ष मंगतुराम कश्यप , पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष लच्छिन यादव , मण्डल प्रभारी नरसिंह राव , जिला मंत्री बाबुल नाग , पूर्व जिला पंचायत सदस्य रैतुराम बघेल , पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर , सावेन्द्र सेठिया , शिवनंदन पेगड़ , विनय मौर्य, लखन ठाकुर, गोविंद, डमरूधर, सुधरू, निरन कश्यप, एवं जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, तहसील प्रशासन,  सामाजिक कार्यकर्ताओं स्थानीय  जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।





No comments