जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त ...
जगदलपुर:
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने शनिवार की देर शाम उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की।
नियुक्ति के पश्चात रविवार को श्री मंडावी ने अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी भी है।
भाजपा के जिला अध्यक्ष रहते हुए रूप सिंह मंडावी ने कांग्रेस शासनकाल में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाई थी। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन ने बस्तर अंचल में कई जनसरोकार आधारित आंदोलनों को धार दी थी।
मां दंतेश्वरी मंदिर दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, योगेंद्र पांडेय, श्रीनिवास मिश्रा, नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, रजनीश पाणिग्रही, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा और अविनाश श्रीवास्तव, सहित सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, संग्राम सिंह राणा, योगेश शुक्ला, संजय चंद्राकर, संतोष बाजपेयी, दिगंबर राव, विक्रम सिंह यादव, दशरथ गुप्ता, नरेंद्र पाणिग्रही, रोहित त्रिवेदी, मनोज पटेल, तरुण पांडेय, ब्रजेश शर्मा, राजा यादव, अभिलाष यादव, लाला महावर, रितेश सोनी, सत्यम झा, बृजेश कपूर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्री मंडावी ने इस अवसर पर कहा कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, अवसर और समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए आयोग की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे।



No comments