Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण भाजपा जिला कार्यालय में हुआ सामूहिक गायन राष्ट्र भाव का शाश्वत मंत्र है वंदेमातरम् कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगदलपुर में सामूहिक वंदेमातरम्...

जगदलपुर:

राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगदलपुर में सामूहिक वंदेमातरम् गायन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप शामिल हुए।

मंत्री कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि वंदेमातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और राष्ट्रभाव का शाश्वत मंत्र है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज तक इस गीत ने देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अद्भुत चेतना जगाई है।

कश्यप ने कहा कि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की यह अमर रचना स्वतंत्रता आंदोलन के हर चरण में जनजागरण की प्रेरणा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मनाया जा रहा यह स्मरणोत्सव हमें राष्ट्रीय एकता, त्याग और कर्तव्यबोध की पुनः स्मृति कराता है।

मंत्री ने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि आज देश में कई विघटनकारी शक्तियाँ भिन्न-भिन्न रूपों में सक्रिय हैं, जिनसे राष्ट्र को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। वंदेमातरम् के माध्यम से जन-जन को जोड़ना और राष्ट्रीय चेतना को जगाना हमारा सतत दायित्व है, उन्होंने कहा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, पूर्व सांसद डॉ. सुभाऊ कश्यप, एवं पूर्व जिला अध्यक्ष विद्या शरण तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री नरसिंह राव ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, बैदूराम कश्यप, श्रीनिवास मिश्रा, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, आनंद मोहन मिश्रा, ललिता बघेल, सुधा मिश्रा, सूर्य भूषण सिंह, दशरथ गुप्ता, संतोष बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments