Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बस्तर में रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम

यह भी पढ़ें -

सांसद महेश कश्यप ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, वंदे भारत व जनशताब्दी ट्रेनों सहित कई परियोजनाओं पर दिए सुझाव बस्तर/जगदलपुर। ...

सांसद महेश कश्यप ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, वंदे भारत व जनशताब्दी ट्रेनों सहित कई परियोजनाओं पर दिए सुझाव

बस्तर/जगदलपुर। बस्तर क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को गति देने और जनजातीय अंचल को देश की मुख्यधारा से बेहतर जोड़ने के उद्देश्य से बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। सांसद कश्यप ने इस दौरान बस्तर की स्थानीय जनता की लम्बे समय से चली आ रही मांगों को प्रभावी ढंग से रखते हुए वंदे भारत, जनशताब्दी सहित नई ट्रेनों के संचालन और स्वीकृत रेल परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने विशेष तौर पर स्वीकृत चार नई रेललाइनों, रावघाट जगदलपुर लाइन की तीव्र गति से पूर्णता, ओडिशा की कोरापुट मलकानगिरी भद्राचलम रेललाइन को सुकमा से जोड़ने, तथा प्रस्तावित परियोजनाओं को जनजाति गौरव बस्तर कॉरिडोर नाम से घोषित करने जैसी मांगें भी रेल मंत्री के समक्ष रखीं।

सांसद कश्यप की प्रमुख मांगें

1. जगदलपुर–विशाखापट्टनम वंदे भारत ट्रेन
जगदलपुर को तेजी से विकसित होते हुए औद्योगिक और पर्यटन केंद्र के रूप में रेखांकित करते हुए सांसद ने कहा कि विशाखापट्टनम इस क्षेत्र का स्वाभाविक सहयोगी शहर है। स्टील प्लांट और बढ़ते व्यापारिक गतिविधियों के मद्देनजर वंदे भारत ट्रेन से यात्रा तेज, सुरक्षित और अत्याधुनिक होगी।

2. जगदलपुर–भुवनेश्वर वंदे भारत ट्रेन
भुवनेश्वर धार्मिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण केंद्र है। वंदे भारत सेवा शुरू होने से वर्तमान 16 घंटे की यात्रा घटकर 7–8 घंटे में पूरी हो सकेगी, जिससे दर्शनार्थियों, विद्यार्थियों और यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

3. जगदलपुर -राउरकेला वंदे भारत ट्रेन
राउरकेला तक वर्तमान रेल विकल्प सीमित हैं। इस मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत बस्तर के व्यापार, रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोलेगी।

4. जगदलपुर–रायगढ़ जनशताब्दी ट्रेन
सांसद ने कहा कि रायगढ़ और जगदलपुर जैसे महत्वपूर्ण शहरों के बीच जनशताब्दी सेवा शुरू होने से राज्य के भीतर तेज, सुरक्षित और किफायती कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी, जो व्यापार, उद्योग व पर्यटन को गति देगी।

बस्तर का सर्वांगीण विकास हमारा संकल्प  सांसद कश्यप

प्रेस को जारी बयान में सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की संवेदनशील नेतृत्व शैली के कारण पहली बार बस्तर को रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगातें मिल रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार वंदे भारत और जनशताब्दी जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं पर सकारात्मक निर्णय लेगी, जिससे बस्तर के विकास में व्यापक परिवर्तन आएगा।


No comments