Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नगर मंडल पश्चिम में भाजपा संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प, तीन शक्ति केन्द्रों में बूथस्तरीय बैठकें संपन्न

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक मजबूती और बूथ सशक्तिकरण को लेकर नगर मंडल पश्चिम में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया ...

जगदलपुर:

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक मजबूती और बूथ सशक्तिकरण को लेकर नगर मंडल पश्चिम में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया। यह बैठकें माँ दंतेश्वरी शक्ति केन्द्र, लोकमान्य तिलक शक्ति केन्द्र तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय शक्ति केन्द्र के अंतर्गत आने वाले समस्त बूथों में संपन्न हुईं।

बैठकों की अध्यक्षता नगर मंडल पश्चिम के अध्यक्ष प्रकाश झा ने की। इस अवसर पर मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं की गरिमामय उपस्थिति रही। बैठकों में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ता समन्वय तथा जनसंपर्क गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पदाधिकारियों ने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को स्पष्ट जिम्मेदारियाँ सौंपने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर संवाद एवं समर्पित कार्यशैली अपनाने का आह्वान किया गया।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता, अनुशासन और निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लेते हुए पार्टी को बूथ स्तर पर सशक्त बनाने का भरोसा जताया।

इस अवसर पर पश्चिम मंडल प्रभारी श्रीमती सफिरा साहू, बस्तर जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद नरसिंह राव, जिला उपाध्यक्ष आरेन्द्र सिंह आर्य, जिला सहकोषाध्यक्ष विपिन मालवीय, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश के. जी., पूर्व नगर मंडल उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद सुरेश गुप्ता, नगर मंडल उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक, श्रीमती सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला, दसरथ गुप्ता, महामंत्री द्वय अतुल सिम्हा एवं संजय चंद्राकर, नगर मंडल मंत्री सूर्यभूषण सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा साहू, सोशल/मीडिया प्रभारी ब्रिजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं वार्ड स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments