Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

शहर के उद्यानों में अव्यवस्था पर नेता प्रतिपक्ष का आरोप, रखरखाव के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने शहर के प्रमुख उद्यानों और स्मारकों में बढ़ रही अव्यवस्थाओं और रखरखाव की ...

जगदलपुर:   नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने शहर के प्रमुख उद्यानों और स्मारकों में बढ़ रही अव्यवस्थाओं और रखरखाव की कमी पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि शहर के कई उद्यानों में साफ–सफाई का अभाव होने से कचरे का ढेर लगा रहता है, जिससे पार्कों की सुंदरता और लोगों की आवाजाही दोनों प्रभावित हो रही हैं।

श्री चौधरी ने विशेष रूप से शहीद पार्क की दुर्दशा का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्क में रखरखाव की कमी, सुविधाओं का अभाव तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों के कारण आम नागरिकों की पार्क में रुचि तेजी से कम हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि शहीद पार्क में स्थापित श्री विलख नारायण अग्रवाल की प्रतिमा से असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ की गई है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

इसी प्रकार झीरम शहीदों के स्मारक और नेहरू मंच में भी तोड़फोड़ व नशाखोरी जैसी गतिविधियाँ देखी गई हैं। इसकी शिकायत नगर निगम प्रशासन को लंबे समय पूर्व की जा चुकी है, लेकिन लगभग डेढ़ से दो वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।  नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान महापौर को भी लगभग 9–10 महीने पदभार ग्रहण किए हो गए हैं, परंतु अब जाकर उन्होंने इन स्थलों का निरीक्षण शुरू किया है। इसके बावजूद सुधार एवं रखरखाव की कार्यवाही में अपेक्षित गति नहीं दिखाई दे रही है।

श्री चौधरी ने महापौर से आग्रह किया है कि झीरम घात के शहीदों का स्मारक, नेहरू मंच, सुभाष पार्क, चित्रकूट प्रपात स्थित पार्क, शहीद पार्क, नक्षत्र वाटिका, पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड स्थित पार्क, लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का पार्क तथा अन्य सभी सार्वजनिक स्थलों की नियमित देखरेख सुनिश्चित की जाए। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों की प्रतिमाओं का संरक्षण और सौंदर्यीकरण भी प्राथमिकता में किया जाए, जिससे उनके परिजनों और शहरवासियों को गर्व की अनुभूति हो।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इन पावन स्थलों को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा इस दिशा में त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।

No comments