Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

धान खरीदी में किसानों को राहत दिलाने भाजपा सक्रिय, नेतृत्व की त्वरित पहल

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    धान खरीदी के दौरान किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में नजर आ रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्र...

जगदलपुर:   धान खरीदी के दौरान किसानों को हो रही परेशानियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक्शन मोड में नजर आ रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डे ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक किरण सिंह देव से फोन पर चर्चा कर शीघ्र समाधान की मांग की।

जिला अध्यक्ष पाण्डे ने खरीदी केंद्रों पर टोकन सीमा कम होने, तकनीकी दिक्कतों और प्रक्रिया में आ रही बाधाओं की जानकारी देते हुए किसानों को तत्काल राहत देने का आग्रह किया। इस पर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने समस्याओं के जल्द निराकरण का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

भाजपा नेतृत्व की इस त्वरित पहल से धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा में सकारात्मक संकेत मिले हैं। इससे न केवल किसानों की समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि धान खरीदी प्रक्रिया के प्रति उनका भरोसा भी और मजबूत होगा।

No comments