Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

लाला जगदलपुरी जन्म समारोह एवं साहित्य महोत्सव संपन्न

यह भी पढ़ें -

केंद्रीय जिला ग्रंथालय, जगदलपुर में 106वां जन्मोत्सव गरिमामय रूप से मनाया गया जगदलपुर:  केंद्रीय जिला ग्रंथालय, जगदलपुर में साहित्य ऋषि कीर...

केंद्रीय जिला ग्रंथालय, जगदलपुर में 106वां जन्मोत्सव गरिमामय रूप से मनाया गया

जगदलपुर: केंद्रीय जिला ग्रंथालय, जगदलपुर में साहित्य ऋषि कीर्तिशेष स्व. लाला जगदलपुरी जी के 106वें जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य साहित्य महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन एवं केंद्रीय ग्रंथालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम जगदलपुर के सभापति खेमसिंह देवांगन ने की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री धर्मपाल सैनी, सामाजिक प्रतिनिधि अर्जुन श्रीवास्तव, डॉ. गंगाराम कश्यप, विनय श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव जिला ग्रंथालय बी. आर. बघेल, प्रो. योगेन्द्र मोतीवाला तथा राकेश पांडे (डीएमसी) मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं लाला जगदलपुरी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ।

प्रथम सत्र में अतिथियों के स्वागत उपरांत सचिव सह जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। साहित्य ऋषि लाला जगदलपुरी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वरिष्ठ साहित्यकार हिमांशु शेखर झा, डॉ. योगेन्द्र मोतीवाला, जगदीश चंद्र दास, सनत जैन एवं विजय सिंह ने सारगर्भित विचार रखे। वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व आईएएस त्रिलोक महावर का संदेश भी पढ़ा गया। वक्ताओं ने लाला जी की काव्य यात्रा, साहित्यिक योगदान तथा विभिन्न भाषाओं-बोलियों में रचित उनकी कविताओं का पाठ कर उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण स्थानीय रचनाकारों की पुस्तक प्रदर्शनी रही, जिसका आयोजन केंद्रीय ग्रंथालय के साथ हिंदी साहित्य भारती, प्रेमसदन साहित्यिक-सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था जगदलपुर तथा छत्तीसगढ़ साहित्य समिति के सहयोग से किया गया। अतिथियों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए नगर के साहित्यकारों को शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, पुष्पहार, मोमेंटो एवं पुस्तकों से सम्मानित किया।

इस अवसर पर साहित्य मनीषी लाला जगदलपुरी जी के भाई केशव लाल श्रीवास्तव की अप्रकाशित रचनाओं का लोकार्पण एवं स्थानीय साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

द्वितीय सत्र में भोजनोपरांत आयोजित कविगोष्ठी में कवि-साहित्यकारों ने मौलिक रचनाओं का काव्यपाठ किया। कार्यक्रम में डॉ. सुषमा झा, डॉ. पूर्णिमा सरोज, नवनीत कमल, अमिता रवि दुबे, देवश्री गोयल, खुदेजा खान, चमेली नेताम, सुबीर नंदी, अवध किशोर शर्मा, ऋषि शर्मा ‘ऋषि’, विपिन बिहारी दास, सुभाष श्रीवास्तव, कृष्णकुमार पटेल, नरेंद्र पाढ़ी, शरद गौड़, सरिता सिंह, कल्पना श्रीवास्तव, कविता बिजौलिया, डॉ. बी. प्रकाश मूर्ति, विधुशेखर झा, सुरेन्द्र कुमार, भरत गंगादित्य, शिरीष टिकरीहा, डालेश्वरी पाण्डे, नीता पांडे, नीलम पांडे, अनूप कुर्रे, शोभा शर्मा, मनीषा खत्री, सुधा परमार, सुचित्रा सिंह, जितेंद्र पांडे, युवा कलमकार मनोज पाणिग्रही, भोजराज साहू, श्रीवर सिंह ठाकुर, रवि दाभाड़े सहित विद्यार्थी, शोधार्थी एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्रंथालय प्रभारी सूरज निर्मलकर, पूर्णिमा देहारी, धनंजय बामने, गजराज एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का सुस्पष्ट एवं प्रभावी संचालन डॉ. पूर्णिमा सरोज ने किया।
लाला जगदलपुरी जी के जन्मदिवस पर आयोजित इस साहित्यिक आयोजन एवं साहित्यकारों के सम्मान हेतु उपस्थित सभी साहित्यकारों ने जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments