Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नगर निगम जगदलपुर ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:   नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा महान चिंतक, दार्शनिक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और...

जगदलपुर:  नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा महान चिंतक, दार्शनिक और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, आयुक्त, निगम कर्मचारी एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत धरमपुरा स्थित पीजी कॉलेज परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर भाजपा पार्षदों द्वारा गजमाला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित जनसमूह ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन आपसी सद्भाव, नैतिक मूल्यों और सहयोग की प्रेरणा देता है। उन्हीं के विचारों को अपनाकर भारत को पुनः विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित किया जा सकता है।

नगर निगम सभापति योगेंद्र पांडे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, विशेषकर युवाओं के लिए। राष्ट्र का उत्थान और समग्र विकास ही स्वामी विवेकानंद की सबसे बड़ी चिंता थी, जिसे साकार करना हम सभी का कर्तव्य है।

कार्यक्रम का संचालन एमआईसी सदस्य संग्राम सिंह राणा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पार्षद पूनम सिन्हा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, सुरेश गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, बाबुल नाग, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, श्वेता बघेल, आशा साहू, संतोष गौर, राजपाल कसेर, गायत्री बघेल, नेहा ध्रुव, बसंती समरथ, उमा मिश्रा, लोकेश चौधरी, गिरजा गुप्ता, माहेश्वरी ठाकुर, सुधा मिश्रा, ममता सिंह राणा, गीता नाग, आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा, रितेश सिन्हा सहित निगम के अनेक पार्षद एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

No comments