Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

भाजपा किसान मोर्चा ने एआई समिट प्रकरण पर जताया रोष, राहुल गांधी का पुतला दहन

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    एआई समिट में कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी/कृत्य के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने रविवार को स्थानीय गुरूनानक चौक में प्रद...

जगदलपुर:   एआई समिट में कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी/कृत्य के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने रविवार को स्थानीय गुरूनानक चौक में प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने किया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का आचरण देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में कांग्रेस अब देशहित के मुद्दों पर भी गैर-जिम्मेदाराना रुख अपना रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराते हुए पुतला दहन किया है और भविष्य में भी राष्ट्रहित के मुद्दों पर आवाज उठाई जाती रहेगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में रजनीश पाणिग्रही, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, अभिलाष यादव, माहेश्वरी ठाकुर, शशिनाथ पाठक, फूल सिंह सेठिया, राजेन्द्र बाजपेयी, मनोहर तिवारी, पिंटू अभिषेक साव, ममता राणा, नीलम यादव, ललिता बघेल, कलावती कसेर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments