जगदलपुर: एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित आपत्तिजनक कृत्य के विरोध में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा ने गुरूनानक चौक...
जगदलपुर: एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कथित आपत्तिजनक कृत्य के विरोध में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा ने गुरूनानक चौक में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस के आचरण को देशविरोधी बताते हुए इसे भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कदम करार दिया।
धरना कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,राजेन्द्र बाजपेयी, मनोहर तिवारी, योगेश ठाकुर, ललिता बघेल,सुधा मिश्रा, ममता राणा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि देश की जनता द्वारा लगातार नकारे जाने के बाद कांग्रेस हताशा में इस प्रकार के कृत्यों पर उतर आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एआई समिट जैसी अंतरराष्ट्रीय महत्व की घटना में इस तरह का व्यवहार देश की गरिमा के विपरीत है।
सांसद महेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि देश की अस्मिता और सम्मान से समझौता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की जागरूक जनता ऐसे कृत्यों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।
कार्यक्रम का मंच संचालन लक्ष्मी कश्यप ने किया तथा आभार प्रदर्शन अलका सेंगर द्वारा किया गया। विरोध प्रदर्शन में सुब्रतो विश्वास, शशिनाथ पाठक, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, दिनेश केजी, अभिलाष यादव, राजा यादव, ब्रिजेश शर्मा, कलावती कसेर, बिजली बैद, गीता नाग, मीना विश्वकर्मा, विभा सिंह, डाकेश्वरी पाण्डेय, खुशी सिंह, चंदा बानो, रिंकू पाण्डेय, अविनाश गौतम, संतोष त्रिपाठी, पिंटू अभिषेक साव, विनोद पाण्डेय, कमलेश दीवान, बृजेश शर्मा, शंकर राव, शशांक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा महिला मोर्चा ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस पार्टी अपने व्यवहार पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण नहीं देती, तो भविष्य में भी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा


No comments