Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बालेन्गा में 2.82 करोड़ के तटरक्षण कार्य का भूमिपूजन, मारकंडी नदी के कटाव से ग्रामीणों को मिलेगी स्थायी राहत सांसद महेश कश्यप

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा) :     बस्तर के सर्वांगीण विकास और ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ग्राम बाले...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा) :    बस्तर के सर्वांगीण विकास और ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने ग्राम बालेन्गा के समीप मारकंडी नदी पर 2 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत तटरक्षण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत यह परियोजना क्षेत्र में वर्षों से जारी नदी कटाव की समस्या का स्थायी समाधान मानी जा रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दंतेश्वरी और छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पुष्पवर्षा कर सांसद का आत्मीय स्वागत किया।

भूमिपूजन अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार बस्तर के अंतिम छोर तक विकास पहुँचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि मारकंडी नदी के जलस्तर में वृद्धि और तेज बहाव के कारण हर वर्ष किसानों की उपजाऊ भूमि का कटाव हो रहा था, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। इस तटरक्षण कार्य के पूर्ण होने से न केवल कृषि भूमि सुरक्षित होगी, बल्कि गांव को संभावित बाढ़ जैसी आपदाओं से भी सुरक्षा मिलेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की गुणवत्ता सर्वोच्च स्तर की हो तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर इसे पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी मानसून से पूर्व ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सके।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्राम बालेन्गा की यह मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे वर्तमान सरकार ने गंभीरता से लेते हुए स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने कहा कि बस्तर में आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करना संगठन और सरकार का प्रमुख लक्ष्य है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शकुंतला कश्यप, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल, जनपद सदस्य रमली कश्यप, सरपंच चंद्र बघेल, उपसरपंच चमेली साहू, भाजपा कार्यालय मंत्री रोहित त्रिवेदी, वरिष्ठ भाजपा सदस्य रामानंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए सांसद एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह परियोजना बालेन्गा और आसपास के गांवों के लिए सुरक्षा कवच सिद्ध होगी।

No comments