Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ग्राम पंचायत आंजर मे वी बी राम जी का लगा चौपाल (VB G RAM G)

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- वीबीजी रामजी (VB G RAM G) के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत लोहंडीगुड़ा जनपद के ग्राम पंचायत आंजर में जन...

जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- वीबीजी रामजी (VB G RAM G) के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत लोहंडीगुड़ा जनपद के ग्राम पंचायत आंजर में जनपद उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने योजना के उद्देश्य,पात्रता,आवश्यक दस्तावेज एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया।


इस दौरान विशेष रूप से बताया गया कि योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रति वर्ष 125 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है,जिससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी तथा पलायन पर रोक लगाने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग पंजीयन कराकर योजना का लाभ लें। मंडल अध्यक्ष मंगतूराम कश्यप जी के द्वारा भी राम जी योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। 



इस कार्यक्रम में धनीराम बघेल,सावेद्र सेठिया मनीष पोयम,सरपंच श्रीमती मालती कश्यप,उप सरपंच बुधराम यादव,रमेश ठाकुर,मांगीराम बेंजाम,आयतु राम कश्यप,राजेश मांझी,दशमन पोयम,बमलुकश्यप,मकर सिंह ठाकुर,करण सेठिया,समदुराम पुजारी पंडरु राम सहित बड़ी संख्या मे ग्रामवासी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

उपस्थित ग्रामीणों में योजना को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया तथा योजना का लाभ लेने में रुचि दिखाई।

No comments