Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नक्सलवाद मुक्त बस्तर को मिल रही विकास की नई पहचान सांसद महेश कश्यप

यह भी पढ़ें -

बस्तर:    भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास का स्वागत करते हुए इसे बस्तर के इतिहास ...

बस्तर:   भारतीय जनता पार्टी के सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास का स्वागत करते हुए इसे बस्तर के इतिहास का एक निर्णायक और ऐतिहासिक मोड़ बताया है। उन्होंने कहा कि यह दौरा बस्तर से नक्सलवाद के समूल उन्मूलन और क्षेत्र में स्थायी शांति एवं विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश को माओवाद मुक्त बनाने का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि अब केवल 5 प्रतिशत सीमित क्षेत्रों में ही माओवादी गतिविधियाँ शेष हैं, जिन पर भी निर्णायक कार्रवाई की जा रही है। रायपुर में प्रस्तावित उच्चस्तरीय बैठक को उन्होंने ‘ऑपरेशन क्लीन’ की अंतिम और निर्णायक समीक्षा करार दिया।

महेश कश्यप ने नक्सल उन्मूलन की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में सुरक्षा बलों द्वारा 317 माओवादियों को मार गिराया गया, जिनमें बसवा राजू और हिड़मा जैसे शीर्ष नक्सली कमांडर शामिल थे। आज बस्तर का 95 प्रतिशत क्षेत्र नक्सली हिंसा से मुक्त हो चुका है और 40 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया गया है, जो लोकतंत्र और विकास की जीत का प्रतीक है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा उठाए गए सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि ऐसे बयान कांग्रेस की वैचारिक भ्रम की स्थिति को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि जब बस्तर शांति, सुरक्षा और विकास के पथ पर अग्रसर है, तब इस तरह की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है।

सांसद महेश कश्यप ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार के बीच बेहतर समन्वय को नक्सलवाद के खात्मे का प्रमुख कारण बताया। उन्होंने ‘बस्तर पण्डुम’ को विकास और संस्कृति का संगम बताते हुए प्रसन्नता जताई कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसके समापन समारोह में शामिल होंगे। यह आयोजन इस बात का प्रतीक है कि बस्तर अब बंदूकों की नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध संस्कृति, पर्यटन और विकास की पहचान के लिए जाना जा रहा है।

अंत में सांसद महेश कश्यप ने बस्तर को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments