Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बस्तर के तेजपाल शर्मा को भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण निर्ण...

जगदलपुर:

भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में प्रदेश नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बस्तर के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता तेजपाल शर्मा (रिंकु) को भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया है।

तेजपाल शर्मा लंबे समय से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने विधानसभा विस्तार अभियान, सोशल मीडिया प्रबंधन, डिजिटल जनसंपर्क सहित विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। ऐसे में तेजपाल शर्मा की नियुक्ति से भाजपा की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से आम जनता तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में मजबूती मिलेगी। उन्होंने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने का कार्य किया है।

अपनी नियुक्ति पर तेजपाल शर्मा (रिंकु) ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितैषी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

तेजपाल शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय, सोशल मीडिया संयोजक मिथुल कोठारी, जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय सहित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को डिजिटल मोर्चे पर और अधिक मजबूत करेंगे।

इस नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। सभी ने तेजपाल शर्मा (रिंकु) को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

No comments