Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जनजातीय संस्कृति की जीवंत झलक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की प्रदर्शनी की सराहना

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर , 9 फरवरी 2026: जनजातीय परंपराओं, कला और संस्कृति के भव्य उत्सव “बस्तर पंडुम 2026” के समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शा...

जगदलपुर , 9 फरवरी 2026:

जनजातीय परंपराओं, कला और संस्कृति के भव्य उत्सव “बस्तर पंडुम 2026” के समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने लालबाग मैदान, जगदलपुर में आयोजित जनजातीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने बस्तर की समृद्ध आदिम संस्कृति, हस्तशिल्प, लोककलाओं और पारंपरिक व्यंजनों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।


केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण करते हुए ढोकरा शिल्प, टेराकोटा, वुड कार्विंग, सीसल कला, बांस एवं लौह शिल्प, जनजातीय वेश-भूषा एवं आभूषण, तुम्बा कला, जनजातीय चित्रकला तथा लोक चित्रों पर आधारित प्रदर्शनी को गहराई से देखा और कलाकारों से सीधा संवाद कर उनके कार्यों की जानकारी ली।


प्रदर्शनी में दंडामी माडिया, अबूझमाड़िया, मुरिया, भतरा एवं हल्बा जनजातियों की पारंपरिक वेश-भूषा एवं आभूषणों का जीवंत प्रदर्शन जनजातीय युवक-युवतियों द्वारा किया गया। वहीं बस्तर की जनजातीय चित्रकला के माध्यम से आदिवासी जीवन, प्रकृति और परंपराओं की भावपूर्ण झलक प्रस्तुत की गई।


तिरिया क्षेत्र के वैद्यराज द्वारा जनजातीय वन औषधियों एवं जड़ी-बूटियों से रोग उपचार की पारंपरिक विधियों का सजीव प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा।

स्थानीय व्यंजन स्टॉल में जोंधरी लाई के लड्डू, जोंधरा, मंडिया पेज, आमट, चापड़ा चटनी, भेंडा चटनी, कुलथी दाल, पान बोबो, तीखुर सहित लांदा और सल्फी जैसे पारंपरिक पेय पदार्थों का प्रदर्शन किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बड़ा और मुर्रा लड्डू का स्वाद भी लिया।

श्री शाह ने बस्तर पंडुम की बारह विधाओं की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता दलों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अतिथि उपस्थित रहे।

बस्तर पंडुम 2026 – संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता

जनजातीय नृत्य – गौर माडिया नृत्य: बुधराम सोढ़ी (दंतेवाड़ा)

जनजातीय गीत – पालनार दल (मंगली एवं साथी, दंतेवाड़ा)

जनजातीय नाट्य – लेखम लखा (सुकमा)

जनजातीय वाद्ययंत्र – रजऊ मंडदी एवं साथी (कोंडागांव)

जनजातीय वेशभूषा – गुंजन नाग (सुकमा)

जनजातीय आभूषण – सुदनी दुग्गा (नारायणपुर)

जनजातीय शिल्प – ओमप्रकाश गावड़े (कोया आर्ट्स, कांकेर)

जनजातीय चित्रकला – दीपक जुर्री (कांकेर)

जनजातीय पेयपदार्थ – भैरम बाबा समूह, उर्मीला प्रधान (बीजापुर)

जनजातीय व्यंजन – श्रीमती ताराबती (दंतेवाड़ा)

आंचलिक साहित्य – उत्तम नाईक (कोंडागांव)

बस्तर वन औषधि – राजदेव बघेल (बस्तर)

No comments