Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बीएलओ और सुपरवाइजरों का सम्मान, सफलतापूर्वक संपन्न हुए SIR कार्य पर मिला प्रशस्ति पत्र और मेडल

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर/चित्रकोट, 14 मार्च 2026(विमलेंदु शेखर झा): विधानसभा क्षेत्र 87 चित्रकोट के अंतर्गत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्य को सफलतापूर...

जगदलपुर/चित्रकोट, 14 मार्च 2026(विमलेंदु शेखर झा):

विधानसभा क्षेत्र 87 चित्रकोट के अंतर्गत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों को आज प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

सम्मान समारोह में विधानसभा क्षेत्र 87 चित्रकोट अंतर्गत लोहंडीगुड़ा, दर्भा, बास्तानार और तोकापाल क्षेत्र के सभी बीएलओ तथा सुपरवाइजर उपस्थित रहे। इस अवसर पर संबंधित क्षेत्रों के एईआरओ (AERO) और ईआरओ (ERO) चित्रकोट भी कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।

अधिकारियों ने कहा कि बीएलओ और सुपरवाइजरों की मेहनत और जिम्मेदारी के कारण ही निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और प्रभावी बनाने में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा आगामी जनगणना 2027 के कार्य को भी पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ संपादित करने के लिए सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस तरह SIR कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है, उसी प्रकार आगामी जनगणना कार्य भी पूरी निष्ठा के साथ संपन्न किया जाएगा।

No comments